Hindi News

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में, बढ़ाई गई केजरीवाल के आवास के बाहर की सुरक्षा

Written by:Sanjucta Pandit
Last Updated:
बता दें कि दिल्ली की विभिन्न समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार को राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल घेर रही हैं। वह लगातार सड़क, सीवर, सफाई, पानी, आदि का मुद्दा लेकर आवाज उठा रही हैं।
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में, बढ़ाई गई केजरीवाल के आवास के बाहर की सुरक्षा

Swati Maliwal Detained by Delhi Police : दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जब पुलिस ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को गिरफ्तार कर लिया है, जो दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर विरोध प्रदर्शन करने पहुंची थी। इस दौरान उनके समर्थकों ने हाथ में तख्तियां पकड़ी हुई थी, जिस पर दिल्ली से कूड़ा हटाओ जैसे नारे लिखे हुए थे।

इस घटना के बाद केजरीवाल के घर के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को किया गया तैनात

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैरिकेड लगाए रखें। साथ ही अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को भी तैनात कर दिया गया है। बता दें कि दिल्ली की विभिन्न समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार को राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल घेर रही हैं। वह लगातार सड़क, सीवर, सफाई, पानी, आदि का मुद्दा लेकर आवाज उठा रही हैं।

स्वाति मालीवाल ने किया ट्वीट

स्वाति मालीवाल ने अधिकारी के अकाउंट X पर लिखा, “विकासपुरी में सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। यह सारा कूड़ा उठाकर केजरीवाल जी के घर फेंकने जा रही हूं, जो गंदगी और बदबू दिल्ली वाले रोज खेलते हैं, आज उसे केजरीवाल जी झेलेंगे।”

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews