Sex Racket: ऑनलाइन होती थी ग्राहकों की बुकिंग, आपत्तिजनक हालत में 10 युवक-युवती गिरफ्तार

sex racket

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में देह व्यापार (UP Sex Racket) तेजी से फल फूल रहा है, आए दिन यहां बड़े बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हो रहा है। हाल ही में लखनऊ के चिनहट थानाक्षेत्र में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था और आज मंगलवार 1 जून 2021 को एक बार फिर पुलिस ने  हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट (Sex Racket Busted) का खुलासा किया है और मौके से 10 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है।वही पुलिस की कार्रवाई के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Update : मप्र के 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि की भी संभावना

दरअसल, लखनऊ पुलिस (Lucknow Police) को सूचना मिली थी कि चिनहट इलाके के विकल्पखंड स्थित रेल विहार कालोनी में  एक लग्जरी होटल में देह व्यापार  चलाया जा रहा है, इसी आधार पर  पुलिस ने मंगलवार को साइबर सेल की मदद से वेबसाइट और व्हाट्सएप (Website and whatsapp) की मदद से चलने वाले सेक्स रैकेट  (Online Sex Racket ) का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 4 युवतियों और 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। इसमें 2 लड़कियां उज्बेकिस्तान और 2 दिल्ली की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, वेबसाइट की मदद से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेक्स रैकेट (Sex Racket Expose) चल रहा था। वेबसाइट हैंडल करने वाले आईटी एक्सपर्ट की तलाश में साइबर सेल को लगाया हुआ था, जो ग्राहक साइट के माध्यम से उससे संपर्क करते थे। इसके बाद वह लड़कियों की तस्वीरें और रेट ग्राहकों को व्हाट्सएप पर भेज देता था। डील फाइनल होते ही लड़की को ग्राहक के पास भेजा जाता था।वही होटल में भी दो कमरे युवतियों के लिए हमेशा बुक रहते थे।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, आने वाले समय में बड़ा खुलासा होने की संभावना है।

यह भी पढ़े.. MP Board: CG में मंगलवार से 12वीं की परीक्षा, जून के पहले सप्ताह में मप्र का फैसला

बता दे कि यूपी में इससे पहले भी कई बड़े सेक्स रैकेट के खुलासे हो चुके है। पिछले महिने ही चिनहट थानाक्षेत्र में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर मौके से 7 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया था। यह गिरोह 5 हजार से 30 हजार में डील करता था और इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते थे। इस सेक्स रैकेट के मास्टरमाइंड (Sex Racket Mastermind) गोंडा गुलाब गंज निवासी विवेक सिंह और रायबरेली गोरा रुपई निवासी आश मोहम्मद के साथ 5 को गिरफ्तार किया था। मौके से पुलिस को कई आपत्तिजनक सामान भी मिले थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews