Hindi News

UP Weather: अक्टूबर से दिखेगा मौसम में बदलाव, आज इन जिलों में बारिश के आसार, जानें विभाग का पूर्वानुमान

Written by:Pooja Khodani
Published:
UP Weather: अक्टूबर से दिखेगा मौसम में बदलाव, आज इन जिलों में बारिश के आसार, जानें विभाग का पूर्वानुमान

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई शुरू हो गई है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मौसम भी साफ हो गया है, लेकिन पूर्वांचल के जिलों में बारिश के आसार बने हुए है। यूपी मौसम विभाग (UP Meteorological Department) ने आज 30 सितंबर को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।वही 2 अक्टूबर के बाद मौसम के मिजाज फिर बदल सकते है और 5 अक्टूबर तक छिटपुट बारिश का दौर जारी रह सकता है।

यह भी पढ़े..CG Weather : नए सिस्टम से अक्टूबर में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें विभाग का पूर्वानुमान

यूपी मौसम विभाग के अनुसार,आज शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। 30 सितंबर को उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के जिलों गोरखपुर, महाराजगंज, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, संत कबीर नगर, गाजीपुर के आसपास बारिश के आसार है।इन जिलों में गरज चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।30 सितंबर को मानसून की आखिरी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। इसके बाद मानसून की कोई भी बारिश नहीं होगी।

भारतीय मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। आगरा में एक बार फिर बारिश आने के आसार हैं। अक्टूबर के पहले सप्ताह में दो दिन के लिए मौसम का मिजाज बदल सकता है।चार और पांच अक्टूबर को वर्षा के आसार हैं। वाराणसी में बादल छाने के साथ कहीं कहीं बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर! दिवाली बाद हो सकता है 18 महीने के डीए एरियर पर फैसला, खाते में आएगी 1.50 लाख तक राशि

बता दे कि दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार को विदा हो गया और इस बार देश में सात प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई। वही उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड जैसे धान उत्पादक राज्यों में कम वर्षा हुई, जिसका किसानों की उपज पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। वही वेस्‍ट यूपी में अब मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप के चलते पारा बढ़ने लगा है तो वहीं कुछ जिलों में सुबह के समय हल्‍का कोहरा भी देखने को मिल रहा है।

 

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews