मध्य प्रदेश बैडमिंटन लीग के फाइनल में पहुंचे अंगद, नीमच का नाम किया रोशन

मध्य प्रदेश बैडमिंटन लीग के फाइनल में पहुंचे अंगद, नीमच का नाम किया रोशन

Neemuch News : आज मध्य प्रदेश बैडमिंटन लीग का फाइनल मुकाबला होने वाला है। जिसमें नीमच के 17 वर्षीय अंगद फाइनल में पहुंचे हैं। जिला के सभी खिलाड़ियों ने एवं नीमच जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारी यो ने बधाई दी। इस बात से पूरे जिले में खुशी की लहर है। बता दें कि मध्य प्रदेश बैडमिंटन लीग का आयोजन राजधानी भोपाल में 23 अगस्त से किया जा रहा है।

नीमच बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव ने दी ये जानकारी

नीमच बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि 23 अगस्त को स्कूल जिला प्रतियोगिता थी क्योंकि अंगद को मध्य प्रदेश लीग खेलने जाना था, इसलिए इस प्रतियोगिता में उपस्थित नहीं होने की वजह से स्कूल जिला टीम में स्टैंड बाय में रखा। आगे उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सिलेक्टेड प्लेयर को वाइल्ड कार्ड एंट्री दी जानी चाहिए। हर स्टेट में यह सुविधा उपलब्ध है। अगर उज्जैन संभाग में नीमच जिले की ओर से अंगद को खेलने दिया जाए तो नीमच से एक प्लेयर और राज्य की तरफ से स्कूल नेशनल में पार्टिसिपेट कर सकता है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews