नीमच में CBN की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

Arrest

Neemuch News : नीमच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) ने मंदसौर जिले के गरोठ-शामगढ़ रोड पर बड़ोला फंटा पर कार्रवाई की है। इस दौरान 1 कार में छिपाकर रखे 3 पैकेट में कुल 3 किलो 450 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है। साथ ही मौकास्थल से 2 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, मामले में अधिकारी आगे की जांच कर रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला…

मुखबिर से मिली सूचना

दरअसल, सीबीएन को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि एक कार, जिसका पंजीयन नंबर गुजरात का है उसमें हेरोइन असम से मध्य प्रदेश ले जाई जा रही है। जिसके बाद मप्र के शिवपुरी से सुवासरा के मध्य एक व्यक्ति को सौंपी जाएगी। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने टीम का गठन किया और संदिग्ध मार्ग पर निगरानी रखी।

पूछताछ जारी

वहीं, गरोठ-शामगढ़ रोड पर बड़ोला फंटे के यहां वाहन की पहचान होने के बाद उसे रोका गया और पूछताछ करने पर ड्राइवर ने बताया कि वाहन के पिछले हिस्से में हेरोइन छिपा कर रखी गई है। सुरक्षा कारणों के चलते वाहन की तलाशी लेना संभव नहीं था इसलिए वाहन को सीबीएन कार्यालय लाया गया, जहां तलाशी लेने पर 3 पैकेट बरामद हुई। फिलहाल, दोनों से पूछताछ जारी है।

नीमच, कमलेश सारडा

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews