
Neemuch News : मध्यप्रदेश का नीमच जिला आए दिनों चर्चा का मुख्य विषय बना रहता है। इसी कड़ी में आज एक बार फिर यह सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल, वाणिज्यकर सेंट्रल की टीम ने अलग- अलग स्थानों पर एक साथ दबिश दी है और फैक्ट्रियों में टीम द्वारा दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। जिससे व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वाणिज्य कर की टिम उज्जैन से आई है।
अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इंकार
मिली जानकारी के अनुसार, महू रोड स्थित धानुका आयल फैक्ट्री और झांझरवाडा इंडस्ट्री एरिया में स्थित अग्रवाल सोया प्लांट पर वाणिज्य कर की टीमों ने दबिश दी है। एटूजेड नीमच टीम द्वारा दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ही स्थानों पर टीमों द्वारा सुबह 11 बजे से ही यह कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, कार्रवाई को लेकर अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”795188314″]
नीमच से कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

