
Neemuch News : नीमच जिले की जावद विधानसभा में बाहरी व्यक्ति को समंदर पटेल को प्रत्याशी बनाने को लेकर स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने जिला कांग्रेस प्रभारी नूरी खान के समक्ष सभा आयोजित कर शक्ति प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज किया क्षेत्र के तीनों प्रमुख नेताओं ने समंदर पटेल के विरोध में अपना विरोध दर्ज कर सभी प्रमुख पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा जिला कांग्रेस प्रभारी नूरी खान को सौंपे।
समंदर पटेल को कांग्रेस से टिकट देने के बाद लगातार बगावत के स्वर उठ रहे हैं जिसके चलते रविवार को जावद विधानसभा क्षेत्र के के प्रमुख तीनों नेता राजकुमार अहीर, सत्यनारायण पाटीदार एवं बालकिशन अहीर के नेतृत्व में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया इन सभी नेताओं का कहना था कि कांग्रेस ने जिस व्यक्ति को टिकट दिया है वह पहले कांग्रेस की पीठ में छुरा भोंक चुका है पहले कांग्रेस में फिर निर्दलीय फिर भाजपा वह अब वापस टिकट के लिए कांग्रेस के साथ होकर अपना उल्लू सीधा करने के लिए समंदर पटेल यह सब कर रहा है। भाषण में सत्यनारायण पाटीदार ने कहा कि जो व्यक्ति समय के साथ बदल जाता है उसे पर कांग्रेस संगठन ने कैसे विश्वास किया और इस बात का क्या भरोसा कि हमारे वोट देने के बाद वह पुनः भाजपा में न जाए इसलिए टिकट जो गलत व्यक्ति को दिया है उसे तत्काल बदलकर स्थानीय व्यक्ति को किसी भी को टिकट दिया जाए।
भावुक हो उठे राजकुमार
सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजकुमार अहीर ने कहा कि जैसे ही कांग्रेस के टिकट की जानकारी कार्यकर्ताओं को मिली पूरी रात भर कांग्रेसी कार्यकर्ता परेशान रहे और वह मुझे लगातार फोन लगाते रहे, अहीर ने यह बात करते-करते आंखों से आंसू छलक आए और कहा की जो त्याग और तपस्या कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने की क्या इस प्रकार से उनकी तपस्या का हश्र होगा। अहीर का गला रोध गया जिला प्रभारी नूरी खान को कहा कि मेरी स्थिति ऐसी नहीं है कि मैं कार्यकर्ताओं से अपनी बात कह सकूं और बहुत देर तक अपनी आंखों से आंसू बहाते रहे। इस सम्मेलन में कांग्रेसी नेता बालकिशन धाकड़ अनेक पदाधिकारी ने अपने भाषण दिए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कांग्रेस जिला प्रभारी नूरी खान, सत्यनारायण पाटीदार, राजू अहीर, बालकिशन धाकड़ समेत विभिन्न सेक्टर मंडल के अध्यक्ष और महामंत्री मौजूद थे।
[dgv_vimeo_video id=”876838328″]
[dgv_vimeo_video id=”876838416″]
50 करोड़ में टिकट खरीदा
सम्मेलन में जिला प्रभारी नूरी खान के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि समंदर पटेल नहीं 50 करोड़ में अपना टिकट खरीदा है और इस खरीदे हुए टिकट पर हम कैसे विश्वास करें। इसके अलावा इंदौरी नेता नहीं चलेगा स्थानीय नेता को टिकट दो जैसी मांग लगातार सम्मेलन के बीच में कार्यकर्ताओं ओर से आती रही।
[dgv_vimeo_video id=”876838890″]
[dgv_vimeo_video id=”876839350″]
समंदर पटेल का फूंका पुतला
कांग्रेसी कार्यकर्ता सम्मेलन के पश्चात नाराज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी समंदर पटेल का पुतला फुका और कहा की गद्दार समंदर पटेल वापस जाओ वापस जाओ।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”876839501″]
