महू-नीमच हाईवे स्थित एक होटल पर पुलिस आरक्षक द्वारा शराब के नशे में हंगामा करने और होटल स्टाफ के साथ गाली-गलौच करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में होटल संचालक ने जीरन पुलिस थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी चंचल पिता कैलाश सोनी (31 वर्ष) निवासी नीमच महू-नीमच हाईवे पर राजस्थानी होटल का संचालन करते हैं। चंचल सोनी ने शिकायत में बताया कि 6 मार्च की रात करीब 3:50 बजे होटल स्टाफ का फोन आया कि आरक्षक जयराम राठौर अपने एक साथी के साथ होटल पर आकर हंगामा कर रहा है।
शराब के नशे में धुत आरक्षक ने किया हंगामा
शिकायत के अनुसार आरक्षक शराब के नशे में था और होटल पर फ्री में पानी की बोतल व सिगरेट मांग रहा था। मना करने पर उसने होटल स्टाफ के साथ गाली-गलौच करते हुए अभद्र व्यवहार किया।
होटल संचालक ने की शिकायत, कार्रवाई की मांग
सूचना मिलने पर होटल संचालक मौके पर पहुंचे और उन्होंने डायल 112 पर शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरक्षक को वहां से हटाया गया। पीड़ित ने जीरन थाना पुलिस को आवेदन देकर पूरे मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है।






