नीमच में नहीं थम रही भ्रूण हत्या, 5 आरोपियों को कोर्ट ने भेजा जेल

भोपाल-दिनदहाड़े लोगों के घरों में चोरी करने वाली गैंग चढ़ी पुलिस के हत्थे, गिरफ्तार आरोपियों में तीन नाबालिग, लाखों के आभूषण बरामद

Neemuch News : नीमच जिले के मनासा शहर में लगातार भ्रूण हत्या के मामले बढ़ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही मनासा अस्पताल में भ्रूण मिला था। मामले में आरोपियों की तलाश जारी थी कि रतनगढ़ के ग्राम देहपुर में एक बार फिर 6 माह का भ्रूण मिलने की घटना सामने आई। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया।साथ ही, मामले में तीन महिला समेत दो पुरुष आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से पांचों आरोपियों को न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

3 महिलाएं की गई राउंडअप

बता दें किमनासा शासकीय अस्पताल में मिले नवजात शव को लेकर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम गठित की गई। SI फतेह सिंह व टीम ने सीएचसी में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। जिसमें तीन महिला व एक पुरुष संदिग्ध दिखाई दिया। साथ ही, पुलिस ने अस्पताल पहुंचने के रूट पर लगे निजी दुकानों, प्रतिष्ठानों, बैंक, एटीएम, आदि के करीब 75 कैमरों के फुटेज खंगाले और संदिग्ध लोगों से मिलान किए। इसके अलावा, अस्पताल प्रबंधन एवं नर्सिंग स्टॉफ से भी पूछताछ की गई।

विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज

बता दें कि पुलिस ने मनासा अस्पताल के बाथरूम में भ्रूण मिलने के मामले में तीन महिला व दो पुरूष आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान ग्राम पिपल्यारूण्डी निवासी कारूलाल व उसकी पत्नी, भाभी व भतीजी के रूप हुई है। जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के दौरान बुधवार को दो मुख्य आरोपी महिलाओं से पूछताछ की गई दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews