वैशाखी पूर्णिमा पर नीमच में लगेगा भव्य मेला, सुखानंद प्रबंध समिति की बैठक संपन्न

वैशाखी पूर्णिमा पर नीमच में लगेगा भव्य मेला, सुखानंद प्रबंध समिति की बैठक संपन्न

Vaishakh Purnima 2023 : नीमच के सुखानंद में आगामी 5 मई से 7 मई तक तीन दिवसीय वैशाखी मेले का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में जावद क्षेत्र के विधायक और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने सुखानंद में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। सकलेचा ने बताया कि सुखानंद में 5 मई से 7 मई तक तीन दिवसीय मेला भव्य आयोजित किया जाएगा। जिसमें हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे। इसके लिए यातायात प्रबंधन एवं धर्मावलंबियों के लिए साधन सुविधा की व्यवस्था वह पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की जाएगी।

3 दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का होगा आयोजन

सुखानंद मेला को भव्य बनाने के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रथम दिन 5 मई को सुखानंद स्वामी के बारे में जानकारी तथा आध्यात्मिक कार्यक्रम होगा। इसके अगले दिन 6 मई को राष्ट्रीय स्तर की भजन संध्या जिसमें राष्ट्रीय स्तर के भजन गायक कलाकार एवं राजस्थानी कलाकार अपने भजन गाएंगे एवं मेले के तीसरे दिन राष्ट्रीय स्तर का कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मिलित होंगे।

साधु-संतों के लिए रुकने की व्यवस्था

सकलेचा ने बताया कि जावद से सुखानंद के जाने आने के लिए के लिए टु- वे लेंन की सड़क एवं अठाना जाम से बचने के लिए बाय पास पुलिया बनाई जा चुकी है। इसके अलावा, दस हजार लोगों के बैठने के लिए डोम जल्द बनकर तैयार हो जाएगा, जिसकी लागत एक करोड़ है एवं साधु-संत, ऋषि-मुनियों के रुकने के लिए चार कमरे बनाए गए हैं।

इसके अतिरिक्त, प्रदेश सरकार के धर्मस्व विभाग के माध्यम से ढाई करोड़ रुपए का अतिरिक्त बजट सुखानंद के विकास के लिए स्वीकृत कराया जा चुका है। जिसका काम भी शीघ्र शुरू हो जाएगा।

लगाई गई ट्यूबवेल

बता दें कि सुखानंद के मुख्य आकर्षण का केंद्र वहां का 63 फुट ऊंचाई से गिरने वाला झरना है जो कि गर्मी के दिनों में पानी के अभाव में नहीं चल पाता है लेकिन इस बार मंत्री सकलेचा ने मीटिंग में अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 12 महीने झरना चलता रहे। इसके लिए जो भी खर्चा आएगा वह व्यवस्था शासन द्वारा की जाएगी। इस तर्ज पर इसी मेले से पूर्व झरना चालू करने के लिए पाइपलाइन के माध्यम से ऊपर पानी लीफ्ट किया जाएगा और झरना लगातार चलता रहे, इसके लिए एक ट्यूबवेल भी लगा दी गई है।

दस हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था

मंत्री सकलेचा ने बताया कि धार्मिक आयोजन हेतु एक डोम की व्यवस्था भी की गई है, जिसमें करीब दस हजार लोग बैठ सकेंगे एवं धार्मिक आयोजन कथा आदि का कार्यक्रम हो सकेगा। डोम में साउंड प्रूफ फॉल सीलिंग एवं उच्च क्वालिटी के साउंड सिस्टम भी लगाया जा रहे हैं। डोम के निर्माण का काम चल रहा है तथा मेले से पूर्व यह पूर्ण हो जाएगा। मेले में सुखानंद ऋषि के बारे में जानकारी तथा यहां की पर्वत मालाओं को भी लाइटिंग एवं साउंड से सजाया जाएगा।

सुखानंद से राजस्थान को जोड़ने के लिए बनेगी सड़क

सुखानंद से राजस्थान को जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा तीन करोड़ की सड़क बनाई जा रही है जिससे कि राजस्थान के धर्मावलंबियों को आने-जाने की सुविधा हो सके इसके लिए पूरी सड़क बनाई जा रही है।

सीढ़ियो के रेलिंग के लिए किया भूमिपूजन

सुखानंद में मंदिर पर जाने के लिए नया रास्ता जो बनाया गया है, उसके लिए भूमिपूजन किया गया। बता दें कि इसका निर्माण कार्य मेले से पूर्व किया जाएगा तथा सीढ़ियों दोनों और रेलिंग बनाई जाएगी, जिसकी लागत 7.50 लाख रुपया होगी। इसके भूमि पूजन में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश, सखलेचा के साथ जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल चारण, जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा, दुर्गा शंकर बैरागी, सरपंच लालाराम धाकड़, अठाना नगर परिषद प्रतिनिधि सचिन जैन बाबूलाल धाकड़, एवं गणमान्य नागरिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

[dgv_vimeo_video id=”809445611″]

बैठक में यह थे उपस्थित

सुखानंद मेला समिति की बैठक में कैबिनेट मंत्री एवं जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा, जनपद सीईओ आकाश ध्रुवे जावद तहसीलदार देवेंद्र कच्छावा भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन गोखरू समेत ग्राम पंचायत तुंबा के सरपंच समेत गणमान्य नागरिक एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews