अवैध रूप से अफीम ले जा रहा ट्रक पकड़ाया, 25 किलो अफीम जब्त

अवैध रूप से अफीम ले जा रहा ट्रक पकड़ाया, 25 किलो अफीम जब्त

नीमच/श्याम जाटव

नीमच एसपी मनोज कुमार राय व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन मे सिटी टीआई नरेंद्र सिंह ठाकुर व उनकी टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर दूसरी बड़ी सफलता हासिल करी है।

सिटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मालखेड़ा फंटा बाईपास पर नाकेबंदी कर ट्रक क्रमांक Gj06 TT9419 को रोककर उसकी तलाशी ली तो ट्रक के अंदर केबिन में लगभग 25 किलो अवैध अफीम पाई गई। जिस पर ट्रक को जप्त कर थाने लाया गया तो वहीं आरोपी पूनमाराम पिता लुम्बा राम चौधरी उम्र 28 साल बाड़मेर राजस्थान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि यह ट्रक नीमच से अवैध अफीम का पार्सल लेकर राजस्थान के लिए रवाना हुआ था लेकिन सिटी पुलिस ने तस्कर के मंसूबों पर पानी फेरते हुए इसे नीमच में ही धर दबोचा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews