Hindi News

नीमच में बदमाशों के हौसले बुलंद, SBI बैंक के ATM को तोड़कर लाखों रुपये की चोरी को दिया अंजाम

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
नीमच में बदमाशों के हौसले बुलंद, SBI बैंक के ATM को तोड़कर लाखों रुपये की चोरी को दिया अंजाम

Neemuch News : नीमच जिले के जावद थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। दरअसल, बीती रात अज्ञात बदमाशों ने SBI बैंक के ATM को तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जिससे सुबह पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना ग्राहक ने पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी।

सरवानिया महाराज क्षेत्र का मामला

बता दें कि यह घटना सरवानिया महाराज क्षेत्र का है। जब एटीएम से कुछ ही दूरी पर रहने वाले चौकीदार ने सुबह देखा कि शटर टूटा हुआ है तो फौरन उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले को लेकर जावद एसडीओपी निलेश्वरी डाबर ने बताया कि वारदात 2 से 3:15 के बीच की है। जब एटीएम शटर को काटा गया और पैसे निकाले गए। फिलहाल, कितने रुपयों की चोरी हुई है इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। इस बात की जानकारी बैंक की तरफ से दिया जाएगा कि उनके द्वारा ATM मशीन में कितने रुपये डाले गए थे।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews