
Neemuch News : नीमच जिले के जावद में पिछले कुछ दिनों से बंदरों ने नगर में भारी आतंक मचा रखा है। अब तक बंदर करीब दर्जन भर से भी अधिक लोगों को घायल कर चुका है, जिसमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं। जिससे लोगो के बीच हड़कंप मचा हुआ है। हर कोई छत पर जाने से कतरा रहा है। खास कर जब महिलाएं छत पर कपड़े सुखाने जाती है तो उनको भारी डर बना रहता है।
[dgv_vimeo_video id=”869105239″]
1 बंदर का रेस्क्यू
वहीं, विक्षित बंदर की जानकारी मिलते ही वन विभाग का दस्ता अलर्ट हो गया। जिसके बाद देर रात ही जावद पहुंच गए और बंदरों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई। आज सुबह रतलाम उज्जैन की स्पेशल टीम ने बंदरों की सर्चिंग की। जिनमें से एक बंदर विकलांग, तो दूसरे कटी पूंछ का बताया जा रहा है। फिलहाल, टिम द्वारा कटी पूंछ वाले बंदर को बेहोशी के इंजेक्शन से बेहोश करते हुए रेस्क्यू कर लिया गया है जबकि विकलांग बंदर की अभी भी तलाश की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”869103363″]
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

