मध्यप्रदेश BJYM में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 19 जिलों में नए जिलाध्यक्ष और महामंत्री नियुक्त, रवि पाटीदार को नीमच की कमान

मध्यप्रदेश भाजपा जनता युवा मोर्चा (BJYM) अध्यक्ष श्याम टेलर ने 19 जिलों में नए जिलाध्यक्षों और जिला महामंत्रियों के नामों का ऐलान कर दिया है।
BJP

भोपाल: भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) मध्यप्रदेश ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। गुरुवार को BJYM के मध्यप्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से 19 जिलों में नए जिलाध्यक्षों और जिला महामंत्रियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इसके लिये सूची भी जारी कर दी गई है।

बता दें कि BJYM ने जिन 19 जिलों के युवा अध्यक्ष बदले हैं उनमें बलपुर नगर, मऊगंज, श्योपुर, सागर, निवाड़ी, मैहर, उमरिया, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, इंदौर ग्रामीण, धार नगर, नीमच, सिवनी, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, रायसेन, अनूपपुर और मंदसौर शामिल हैं।

रवि पाटीदार को नीमच की जिम्मेदारी

सूची के अनुसार, नीमच जिले में युवा मोर्चा की कमान रवि पाटीदार को सौंपी गई है, जिन्हें नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिले के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। रवि पाटीदार की नियुक्ति पर स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

मालवा-निमाड़ में इन्हें मिली जिम्मेदारी

नीमच के साथ-साथ पड़ोसी जिले मंदसौर में भी नई नियुक्ति की गई है, जहां मनोहर चौहान को जिलाध्यक्ष और अनिल पाटीदार को जिला महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा इंदौर ग्रामीण से अजय पंवार को जिलाध्यक्ष एवं विजेन्द्र जाट को जिला महामंत्री तथा धार नगर से तरुण सिसौदिया को जिलाध्यक्ष एवं रोहित रघुवंशी को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।

Kamlesh Sarda
लेखक के बारे में
I'm reporter last 30 years I'm working with danik bhaskar, bansal news, patrika, the sootra, mp breaking news also View all posts by Kamlesh Sarda →
Follow Us :GoogleNews