नीमच में कांग्रेस नेता का बेटा गिरफ्तार

नीमच में कांग्रेस नेता का बेटा गिरफ्तार

नीमच।श्याम जाटव।

बघाना थाना क्षेत्र की रिटायर्ड कॉलोनी में लॉकडाउन उल्लंघन कर जन्मदिन व शराब पार्टी मनाने के मामले में पुलिस ने जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार अहीर के पुत्र सहित 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसमें 6 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया थ। शुक्रवार दोपहर में कांग्रेस नेता को भी गिरफ्तार कर सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से शाम को सभी को जमानत पर रिहा कर दिया।

पुलिस ने सूचना पर रिटायर्ड कॉलोनी के एक मकान पर दबिश दी थी। जहां वीरेंद्रसिंह के जन्मदिन के लिए पहुंचे सुमित राठौर, सुमित शर्मा बंगला नंबर 55, अभिषेक अग्रवाल, सुमित शर्मा स्टेशन रोड, प्रतीक अहीर तथा वीरेंद्रसिंह को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि कांग्रेस नेता का पुत्र फरार हो गया। इस पार्टी का वीडियो गुरुवार रात को वायरल हुआ। वीडियो की क्लिप एसपी व टीआई तक पहुंची तो उन्होंने इसकी जांच कर तत्काल प्रकरण में कांग्रेस नेता के पुत्र चिंकू उर्फ मनुराज पिता राजकुमार अहीर निवासी अहीर मोहल्ला के नाम जोड़ दिया।

जावद विस् से तीन चुनाव लड़ा
उल्लेखनीय है कि राजकुमार अहीर जावद विधानसभा से तीन बार चुनाव लड़ चुका है और तीनों बार हार का मुंह देखना पड़ा। दो बार कांग्रेस के टिकट पर और एक बार निर्दलीय भाग्य आजमा चुका है। अहीर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का खास सिपहसालार माना जाता है और कांग्रेस सरकार में अहीर की जिले में तूती बोलती थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews