MP News : गौ हत्या पर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, कहा ‘गलत धारणा है कि गौ हत्या मुसलमान करते हैं,’ कुरान शरीफ का हवाला दिया

MP News : गौ हत्या पर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, कहा ‘गलत धारणा है कि गौ हत्या मुसलमान करते हैं,’ कुरान शरीफ का हवाला दिया

Digvijay Singh big statement on cow slaughter : दिग्विजय सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होने कुछ ऐसा कहा है जिसपर बवाल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इस बार उन्होने गौ हत्या को लेकर बयान दिया है और कहा है कि यह धारणा गलत है कि मुसलमान गौहत्या करते हैं। ये बात उन्होने भरे मंच से कही और एक नए विवाद को हवा दे दी है।

गौ हत्या पर बोले दिग्विजय सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह नीमच में एक निजी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इसी मंच पर राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना, नीमच-मंदसौर क्षेत्र के भाजपा सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा विधायक दिलीपसिंह परिहार भी अतिथि के रूप में मौजूद थे। यहां राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने अपनी बात कहते हुए गौ-सेवा का जिक्र किया और इसी संदर्भ में दिग्विजय सिंह की प्रशंसा भी की। लेकिन जब बीजेपी सांसद और विधायक ने माइक थामा तो सनातन संस्कृति का हवाला देते हुए उन्होने अपनी तरह से कांग्रेस पर कटाक्ष किया। उनके बाद मंच पर बोलने आए दिग्विजय सिंह और गाय और गौ सेवा के मुद्दे पर बात करते करते वो गौ हत्या तक जा पहुंचे।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि मुनि जी ने गौ सेवा के बारे में बात की। गौ सेवा परंपरा अनादिकाल से चली आ रही है। मैं ये भी आपको बताना चाहता हूं कि ये भी बड़ी गलत धारणा है कि गौ हत्या मुसलमान करते हैं। मैं आपको कुरान का अंश पढ़कर सुना रहा हूं जहां लिखा हुआ है दूध में गाय का दूध सबसे सेहत देने वाला है और गोश्त बीमारियों का कारण है। ये कुरान में भी लिखा हुआ है कि गौ हत्या नहीं होना चाहि।’ इसके बाद उन्होने कहा कि इस बात को आप मानेंगे नहीं क्योंकि आपकी विचारधारा अलग है, लेकिन मैं ये प्रमाण के साथ कह रहा हूं। यही नहीं, उन्होन ये भी कहा कि ‘ईसा मसीह ने भी यही कहा है कि तू किसी को मत मार। तू मेरे समीप पवित्र मनुष्य बनकर रह। एक बैल या एक गाय को मारना एक मनुष्य के कत्ल के समाान है।’ इसलिए आप सभी धर्मों का सम्मान करें। अपने भाषण के दौरान उन्होने ने कई तरह के उद्धरण दिए।

बीजेपी ने कटघरे में खड़ा किया

इधर भाजपा सांसद सुधीर गुप्ता ने इस बयान को लेकर दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया है। उन्होने कहा कि वो प्रदेश के मुखिया रहे हैं इसलिए किसी भी विषय पर बोल सकते हैं। उन्होने कहा कि ‘मुझे अच्छा लगा कि वो तुलसी को पढ़ रहे हैं, सनातन को समझ रहे हैं। लेकिन क्या कहते क्या समझते हैं..उसको अनादिकाल से जो भारत कह रहा है उस परिप्रेक्ष्य में समझना पड़ेगा। अगर वो आ रहे हैं उस विचारधारा की तरफ जो सनातन है तो उसकी सच्चाई किसी कॉपी पेस्ट से नहीं हो सकती है। हम तो कभी कहत ही नहीं है, ये नैरेटिव इन्हीं का फिक्स किया हुआ है। हमने तो कभी नहीं कहा। हम तो यही कहते हैं कि समुद्रमंथन में मिली मेरी गाय मेरी वंश मेरी पीढ़ी और मेरे बच्चों को तारेगी। वो गाय न हिंदू की होती है न मुसलमान की होती है। पता नहीं इनके दिमाग में अभी तक आजादी के बाद भरा है कि गाय को मुसलमान काटते हैं..ये क्यों बोले यहां पर ? हमने तो कभी नहीं कहा ऐसा कभी। मैं समझता हूं ये अंदर का ये पाप, इसमें पवित्रता की गंगा डुबकियां लगाओ, आओ असली नर्मदा परिक्रमा लगाओ।’ इस तरह बीजेपी ने उनको गौ हत्या के बयान पर खरी खरी सुनाई है। अब देखना होगा कि ये मामला कहां तक पहुंचता है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”805240088″]

[dgv_vimeo_video id=”805240657″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews