MP Breaking News

नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी-पुलिस की संयुक्त दबिश, 1.20 लाख से अधिक की सामग्री जब्त

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की। मनासा के अलग-अलग स्थानों पर दबिश की गई। एक लाख से अधिक की समग्री जब्त की गई है। 
neemuch news

नीमच में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और विक्रय के खिलाफ प्रशासन सख्त है। जिले के अलग-अलग स्थानों पर लगातार कार्रवाई की जारी है। इसी क्रम में बुधवार को आबकारी विभाग और मनासा पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान महुआ लाहन समेत एक लाख रुपये से अधिक की समाग्री जब्त की गई है।

यह कार्रवाई कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के पर की गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जानकारी मिलने के बाद टीम ने मनासा वृत्त के ग्राम हाड़ी पीपलिया, पोखरदा और  आसपास के क्षेत्रों में दबिश की गई है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा उपलब्ध कराए गए पुलिस बल के सहयोग, जिला आबकारी अधिकारी बी.एल. दांगी के मार्गदर्शन और सहायक जिला आबकारी अधिकारी बी.एल. सिंगाड़ा के नेतृत्व में दबिश की गई।

पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

अलग-अलग स्थानों पर पुलिस और आबकारी विभाग की दबिश के दौरान 1,200 किलोग्राम महुआ लाहन और 10 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले में जाँच भी शुरू कर दी गई है।

जिले में लगातार जारी रहेगी कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी बी.एल. सिंगाड़ा के साथ आबकारी उपनिरीक्षक पंकज राठौड़, संजय कंवारे, दीपक आंजना, संजय राठौड़ और पुलिस उपनिरीक्षक बी.एल. चौहान और एएसआई दिलीप कलमोडिया मौजूद रहे। इसके अलावा आबकारी मुख्य आरक्षक गोपाल शर्मा, पुलिस मुख्य आरक्षक समरथ खराड़ी सहित आबकारी आरक्षक विष्णु यादव, महेश गहलोत, विलास डगिया, बलवंत भाटी, हंसराज बिलवाल, निशा राजपूत एवं मधुमिता मालवीय ने सक्रिय भूमिका निभाई। विभाग के अनुसार जिले में अवैध मदिरा के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

कमलेश सारडा की रिपोर्ट 

Kamlesh Sarda
लेखक के बारे में
I'm reporter last 30 years I'm working with danik bhaskar, bansal news, patrika, the sootra, mp breaking news also View all posts by Kamlesh Sarda
Follow Us :GoogleNews
नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी-पुलिस की संयुक्त दबिश, 1.20 लाख से अधिक की सामग्री जब्त