Neemuch News : तीन नामी बर्तन कारोबारी पर जीएसटी का छापा, व्यापारियों में मचा हड़कंप

neemuch news

Neemuch News : मध्य प्रदेश में कई मामलों को लेकर इस समय कार्रवाई का दौर जारी है, इसी क्रम में आज नीमच जिले में बड़ी कार्रवाई हुई है यहां आज जीएसटी विभाग ने स्टील बर्तन की दुकानों पर GST का छापा मारा कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के बाद से अन्य व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, इंदौर जीएसटी विभाग की टीम शाम को नीमच पहुंची। जहाँ जीएसटी की टीम ने शहर के घंटाघर के समीप सराफा बाजार में सोमवार शाम को सबसे प्रसिद्ध तीन दुकान गायत्री बर्तन भंडार, एस एस बर्तन भडांर के साथ ही जाजू बिल्डिंग के समीप स्थित एक अन्य गायत्री बर्तन भंडार की दुकान पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने जीएसटी से जुड़े दस्तावेजो की जांच की।

neemuch news

neemuch news

neemuch news

इस कार्रवाई के दौरान विभाग के लगभग 15 अधिकारी कर्मचारी पहुंचे है। बताया जा रहा है कि बर्तन भंडार की दुकानों पर जीएसटी के कागजों की जांच की जा रही है। यह जांच सम्भवतः गड़बड़ी के चलते की जा रही है। फिलहाल टीम के द्वारा अभी दस्तावेजों खंगाला जा रहा है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews