Neemuch News: मध्य प्रदेश के नीमच जिले में पुलिस ने एक ऐसे शातिर आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है जो पैसों के खातिर बच्चों का अपहरण कर उन्हें बेच देता था। आरोपी अपहरण के एक मामले में 7 साल सजा काट चुका है जबकि उसके खिलाफ अपहरण और चोरी के आधा दर्जन से अधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज है।
आरोपी के बारे में पुलिसके सामने यह सनसनीखेज खुलासा तब हुआ था जब करीब एक माह पूर्व रतनगढ़ थाना अंतर्गत लुहारिया चूंडावत गांव में अपनी दादी के पास सो रहे 6 वर्षीय पोते का अपहरण कर लिया गया था, लेकिन पुलिस की मुस्तेदी के कारण आरोपी बच्चे को जंगल मे छोड़ भागा। इसके कुछ दिनों बाद एक 5 वर्षीय बालिका का अपहरण हुआ उसे भी रतनगढ़ पुलिस टीम ने 4 घंटे के भीतर सुरक्षित खोज लिया।
आरोपी पर अपहरण के 6 से अधिक मामले है दर्ज
पुलिस की गहन पड़ताल में आरोपी का मूवमेंट उसी इलाके में सामने आया साथ ही उसका आपराधिक रिकार्ड भी खुला। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जो लगातार बच्चों के अपहरण की वारदातों में लिप्त रहा।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1015208006″]
[dgv_vimeo_video id=”1015206973″]
