नीमच पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1 बाइक चोर को किया गिरफ्तार, हिरो स्प्लेंडर प्लस जब्त

नीमच पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1 बाइक चोर को किया गिरफ्तार, हिरो स्प्लेंडर प्लस जब्त

Neemuch Crime News : मध्यप्रदेश का नीमच जिला आए दिनों किसी-ना-किसी मुद्दे को लेकर चर्चा का विषय बना ही रहता है। इसी कड़ी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां बाइक चोरी करने वाला एक आरोपी पुलिस की पकड़ में आ गया है। जिससे पुछताछ करने पर बताया कि उसने दो और बाइकों की चारी की है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

जानें पूरा मामला

दरअसल, 18 मार्च को फरियाद बालुराम ने नीमचकेंट थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया गया था कि उसकी मोटर साइकिल हिरो स्प्लेंडर प्लस नम्बर एमपी 44 जेडए 7594 को कोई अज्ञात व्यक्ति पेंटर का ढावा महूरोड से चोरी कर ले गया। जिसके बाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसपर यह कार्रवाई की गई।

मामला दर्ज

फिलहाल, आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक- 153 / 2023 धारा-379 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। इस दौरान उनि शिशुपालसिंह गौर, सउनि कैलाश कुमरे, आर.451 लक्की शुक्ला समेत अन्य जिम्मेदारों का सराहनीय योगदान रहा।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews