MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

नीमच में पंचायत भवन की दीवार तोड़कर अंदर घुसी तेज रफ्तार कार, चालक हुआ घायल, बड़ा हादसा टला

नीमच जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र के झातला गांव में शुक्रवार को तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पंचायत भवन की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। दरअसल हादसे के वक्त भवन के आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
नीमच में पंचायत भवन की दीवार तोड़कर अंदर घुसी तेज रफ्तार कार, चालक हुआ घायल, बड़ा हादसा टला

नीमच के सिंगोली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झातला में शुक्रवार को अचानक हुए हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल एक तेज रफ्तार कार सड़क से अनियंत्रित होकर सीधे पंचायत भवन की तरफ पहुंची और बाहरी दीवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार दीवार को तोड़ते हुए भवन के अंदर तक जा घुसी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी राहगीर या ग्रामीण को चोट नहीं आई।

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी तेज गति से आ रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार पंचायत भवन की ओर मुड़ गई। कुछ ही सेकंड में कार दीवार से जा टकराई। टक्कर के बाद भवन की दीवार का एक हिस्सा बुरी तरह टूट गया और मलबा आसपास फैल गया। कार भी हादसे में क्षतिग्रस्त हुई है।

कार हादसे में चालक घायल

दरअसल घटना के समय कार में सिर्फ चालक मौजूद था। टक्कर के कारण चालक को चोट आई। हादसा होते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार से चालक को बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल एक स्थानीय निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे में चालक को किस तरह की चोट लगी है, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद पंचायत भवन के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोग क्षतिग्रस्त दीवार और भवन के अंदर घुसी कार को देखकर हैरान रह गए। स्थानीय लोगों के बीच इस बात की चर्चा रही कि यदि हादसे के समय पंचायत भवन के बाहर या दीवार के पास लोग मौजूद होते, तो स्थिति काफी गंभीर हो सकती थी।

गांव में पंचायत भवन लोगों की नियमित आवाजाही वाला स्थान है। यहां ग्रामीण अलग-अलग कामों से पहुंचते रहते हैं। ऐसे में तेज रफ्तार कार का भवन तक पहुंच जाना सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े करता है। हालांकि उपलब्ध जानकारी के अनुसार हादसे की मुख्य वजह कार की तेज रफ्तार और चालक का वाहन से नियंत्रण खोना बताई जा रही है।

पंचायत भवन की दीवार टूटी

दरअसल हादसे में पंचायत भवन की बाहरी दीवार को काफी नुकसान हुआ है। कार की टक्कर के कारण ईंट-पत्थर टूटकर सड़क और भवन परिसर में बिखर गए। कार के अगले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और काफी देर तक वहां स्थिति को देखते रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव और आसपास के इलाकों में कई वाहन तेज गति से गुजरते हैं। खासकर भीड़भाड़ वाले हिस्सों में तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों के कारण हमेशा खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे स्थानों पर वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews
नीमच में पंचायत भवन की दीवार तोड़कर अंदर घुसी तेज रफ्तार कार, चालक हुआ घायल, बड़ा हादसा टला