नीमच: मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी कुछ इलाकों में बेमौसम बारिश का दौर जारी है। जिससे लोगों और किसानों की चिंता बढ़ गई है। नीमच जिले के कुछ क्षेत्रों में हुई बेमौसम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई।
जानकारी अनुसार, जिले के रतनगढ़ क्षेत्र की डोराई पंचायत के ग्राम चामुंडिया और सेमलिया में मंगलवार दोपहर को बेमौसम बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से खेतों में काम कर रही दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, मृतकों की पहचान चामुंडिया निवासी कर्मा बाई (30) और सेमलिया निवासी सुगना बाई (35) के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें
दोनों गांवों में एक ही समय पर गिरी बिजली
जानकारी अनुसार, ग्राम चामुंडिया और सेमलिया दोनों ही गांव सिर्फ 1-2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। दोनों ही गांवों में एक ही समय पर आकाशीय बिजली गिरने की घटना घटित हुई है। जब बिजली, तब दोनों महिलाएं खेतों में काम कर कर रहीं थी।
वहीं, परिजनों द्वारा दोनों महिलाओं को तत्काल प्रभाव से रतनगढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाया है। दोनों की मृतिकाओं के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
