नयागांव RTO बैरियर विवाद में नया अपडेट, 15 हजार रुपए के चालान पर हुआ था हंगामा, एसपी-एसडीएम ने खुलवाया जाम

नीमच-महू हाईवे पर नयागांव आरटीओ बैरियर में 15 हजार रुपए के पेंडिंग चालान को लेकर शुरू हुआ विवाद चक्काजाम और आगजनी तक पहुंच गया। वहीं मौके पर पहुंचे एसपी और एसडीएम ने ड्राइवरों से बातचीत कर जाम खुलवाया।
नयागांव RTO बैरियर विवाद में नया अपडेट, 15 हजार रुपए के चालान पर हुआ था हंगामा, एसपी-एसडीएम ने खुलवाया जाम

नीमच में मध्य प्रदेश-राजस्थान सीमा पर स्थित नयागांव RTO बैरियर पर सोमवार शाम चेकिंग के दौरान विवाद हो गया। दरअसल 15 हजार रुपए के पुराने चालान को लेकर ट्रक चालक और बैरियर कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद ट्रक चालकों ने नीमच-महू हाईवे पर वाहन खड़े कर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान बैरियर परिसर की एक गुमटी में आग लगने की घटना भी सामने आई। वहीं सूचना मिलने पर एसपी, एएसपी और एसडीएम सहित पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और समझाइश देकर जाम खुलवाया।

वहीं आरटीओ स्टाफ सत्येंद्र पीटर के अनुसार बैरियर पर वाहनों की नियमित जांच के दौरान एक ट्रक को रोका गया था। सिस्टम में जांच करने पर उस पर 15 हजार रुपए का पुराना चालान बकाया मिला। स्टाफ ने नियमानुसार कार्रवाई की बात कही जिसके बाद चालक और कर्मचारियों के बीच विवाद शुरू हो गया। वहीं ट्रक चालक ने बैरियर कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया। इस मामले में अन्य ट्रक चालक भी एकत्रित हो गए और उन्होंने हाईवे पर वाहन खड़े कर दिए। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

15 हजार रुपए के चालान को लेकर हुआ विवाद

दरअसल आरटीओ स्टाफ सत्येंद्र पीटर के मुताबिक सोमवार शाम नयागांव बैरियर पर वाहनों की सामान्य जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक ट्रक को जांच के लिए रोका गया। सिस्टम में रिकॉर्ड देखने पर वाहन पर 15 हजार रुपए का पुराना चालान बकाया होने की जानकारी मिली। स्टाफ ने चालान को लेकर नियमानुसार कार्रवाई की बात कही जिसके बाद चालक ने चालान हटाने और माफ करने की मांग की। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। वहीं आरटीओ कर्मचारियों का कहना है कि चालान को लेकर हुए विवाद के बाद चालक ने दूसरे वाहन चालकों को भी मौके पर एकत्रित कर लिया। इसके बाद ट्रक चालकों ने ‘ड्राइवर एकता जिंदाबाद’ के नारे लगाए और नीमच-महू हाईवे पर वाहन खड़े कर दिए। इसी दौरान बैरियर परिसर में बनी एक अस्थाई गुमटी में आग लगने की घटना भी हुई। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

एसपी-एसडीएम ने संभाली स्थिति

वहीं चक्काजाम के चलते नीमच-महू मार्ग पर दोनों ओर ट्रक, बसों और कारों की लंबी कतारें लग गईं। कई वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे। सूचना मिलने पर नीमच पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, एडिशनल एसपी हेमलता अग्रवाल, जावद एसडीएम संजीव साहू, जावद एसडीओपी हर्षित, जावद टीआई मनोज जाधव राठौर और जावद तहसीलदार बीएल मकवाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने वाहन चालकों से बातचीत कर उन्हें सड़क से वाहन हटाने और शांति बनाए रखने की समझाइश दी। पुलिस और प्रशासन की कोशिशों के बाद चक्काजाम खुलवाया गया और हाईवे पर यातायात फिर से शुरू कराया गया।

ट्रक चालक ने लगाया मारपीट का आरोप

दरअसल नीमच की एडिशनल एसपी हेमलता अग्रवाल ने बताया कि नयागांव RTO बैरियर पर एक ट्रक चालक ने बैरियर कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया था। चालक अपनी पत्नी सोनिया के साथ वाहन चला रहा था। इस आरोप के बाद दूसरे ट्रक चालकों ने बैरियर पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की और जाम खुलवाया। एडिशनल एसपी के मुताबिक मारपीट के आरोपों को लेकर संबंधित चालक का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Kamlesh Sarda
लेखक के बारे में
I'm reporter last 30 years I'm working with danik bhaskar, bansal news, patrika, the sootra, mp breaking news also View all posts by Kamlesh Sarda →
Follow Us :GoogleNews
नयागांव RTO बैरियर विवाद में नया अपडेट, 15 हजार रुपए के चालान पर हुआ था हंगामा, एसपी-एसडीएम ने खुलवाया जाम