कोरोना से जीत रहा नीमच, स्‍वस्‍थ्‍य होकर 9 लोग लौटे अपने घर

कोरोना से जीत रहा नीमच, स्‍वस्‍थ्‍य होकर 9 लोग लौटे अपने घर

नीमच। श्याम जाटव| जिले में कोरोना निरंतर हार रहा है-नीमच जीत रहा है। शुक्रवार को नीमच के कोविड केयर सेन्‍टरों से 9 लोगों को पूरी तरह स्‍वस्‍थ्‍य होने पर उनके घर रवाना किया गया। वात्‍सल्‍य भवन नीमच से 4, महिला बस्ती गृह से 4, कस्‍तूरबा गांधी छात्रावास से एक व्‍यक्ति को पूरी तरह स्‍वस्‍थ्‍य होने पर डिस्‍चार्ज कर दिया गया है। डिस्‍चार्ज लोगो में पांच तारापुर एवं चार जावद के है।

सिविल सर्जन डॉ.बी.एल.रावत एंव स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अमले ने इन कोरोना योद्धाओं को स्‍वस्‍थ्‍य होने पर ताली बजाकर शुभकामनाएं दी और उन्‍हे उनके घर के लिए रवाना किया गया। अब तक जिले में कुल 369 लोग कोरोना की जंग जीत कर पूरी तरह स्‍वस्‍थ्‍य होकर अपने घर जा चुके है। सिविल सर्जन डॉ.बी.एल.रावत ने बताया, कि अब जिले में मात्र 40 एक्टिव कोरोना केस है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews