
Neemuch News : नीमच में 6 अप्रैल 2023 यानि आज दिनेश जैन ने जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के पद का पदभार संभाला है। इस दौरान अपर कलेक्टर नेहा मीना ने उन्हें पदभार सौंपा। बता दें कि सरकार द्वारा जिले में पदस्थ कलेक्टर मयंक अग्रवाल का स्थानांतरण दमोह जिले में कर दिया गया है और नवागत कलेक्टर दिनेश जैन को यहां की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इसके पहले नए कलेक्टर शाजापुर जिले में कलेक्टर का दायित्व संभाल चुके हैं।

ये लोग रहे उपस्थित
इसके अलावा, साल 2013 में दिनेश जैन नीमच जिले के मनासा उपखंड एवं जावद में अनुभागीय राजस्व अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पदभार ग्रहण करते समय अतिरिक्त कलेक्टर नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरु प्रसाद समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।
अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
कार्यकाल के पहले दिन कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें अधिकारियों से विभागीय योजनाओं के लक्ष्य पूर्ति मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की प्रगति एवं विभिन्न विकास गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। साथ ही, संबंधित जिला अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

