Neemuch News: खेल के मैदान को बनाया खेत, ग्रामीणों में शिक्षकों के प्रति आक्रोश, SDM से की शिकायत

Neemuch News: खेल के मैदान को बनाया खेत, ग्रामीणों में शिक्षकों के प्रति आक्रोश, SDM से की शिकायत

Neemuch News : नीमच जिले के मनासा तहसील मुख्यालय से 3 किमी दूर गांव कचोली में सरकारी मावि के खेल मैदान को स्कूल के जिम्मेदारों ने खेत बनाकर फसल रोप दी। जिसे लेकर ग्रामीणों में शिक्षकों के प्रति आक्रोश है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम पवन बारिया से की है। वहीं, मामले को लेकर बच्चों ने आरोप लगाया कि शिक्षक उनसे फसल की रोपवाते हैं। केवल इतना ही नहीं, मना करने पर डांंटते भी है।

उगाई सब्जियां

इधर, जिम्मेदारों का कहना है कि परिसर में कांटेदार पेड़ व घास उग गई थी। इसलिए वहां बगीचा बनाया जा रहा है और पशु ना आए इसलिए गेट पर ताला लगाया गया है। बता दें कि यहां पर सोयाबीन, मक्का और अन्य प्रकार की सब्जियां बोई गई है। जिसका ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया है।

[dgv_vimeo_video id=”843616700″]

पहले था खेल का मैदान

ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानाध्यापक ने खेल मैदान को नष्ट कर खेत बना दिया। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने बताया कि हमारे खेलने के लिए मैदान था लेकिन उसे खेत बना दिया है। अब हमारे खेलने के लिए मैदान नहीं बचा है। खेत में टीचर हमसे काम भी करवाते हैं और शौचालय पर भी ताला लगा रखा है।

[dgv_vimeo_video id=”843615335″]

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews