Hindi News

नीमच में पुलिस पर हुआ पथराव, 100 से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
पुलिस ने मामले में 100 से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। जिन पर बलवा, शांति भंग, सरकारी कामों में बाधा सहित अन्य कई धाराएं लगाईं है।
नीमच में पुलिस पर हुआ पथराव, 100 से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज

Neemuch News : मध्य प्रदेश का नीमच जिला आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। कभी यहां चोरी डकैती के मामले सामने आते हैं, तो कभी लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जाता है। राह चलते लोग सुरक्षित महसूस नहीं करते। नगरवासी चंद घंटे के लिए भी घर पर ताला लगा कर बाहर नहीं जाते। दिन-प्रतिदिन बढ़ रही ऐसी घटनाएं लगातार पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है। इसी बीच पुलिस पर पथराव करने का मामला सामने आया है।

इसके बाद पुलिस ने मामले में 100 से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। जिन पर बलवा, शांति भंग, सरकारी कामों में बाधा सहित अन्य कई धाराएं लगाईं है।

चौकड़ी गांव का मामला

दरअसल, घटना मनासा थाना क्षेत्र के चौकड़ी गांव का है। जब पुलिस ने 24 वर्षीय नीलेश को 54.3 किलोग्राम डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार किया था। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस की टीम आरोपी को लेकर गांव पहुंची थी। तभी आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी के आगे JCB खड़ी कर दी। केवल इतना ही नहीं, 7 घंटे तक पुलिस कर्मियों को बंधक भी बनाए रखा। अंत में हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने टियर गैस फायरिंग की।

ग्रामीण आक्रोशित

एनडीपीएस एक्ट के कथित फर्जी प्रकरण की आड़ में अवैध वसूली को लेकर ग्रामीण आक्रोशित थे। उनका कहना है कि पुलिस ने 35 किलो डोडाचूरा जब्त किया था, लेकिन 54 किलो 300 ग्राम बताया। फिलहाल, आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

नीमच, कमलेश सारडा

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !