
नीमच, कमलेश सारडा। मध्यप्रदेश के नीमच (Neemuch) जिले की वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है, बता दें कि बमोरी के जंगल मे चंदन लकड़ी की कटाई करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे चंदन की लकड़ी और औजार जब्त किए गए। आरोपियों से पूछताछ के दौरान बड़े गिरोह के शामिल होने के संकेत मिले हैं। चंदन माफिया को पकड़ने के लिए विभाग की टीम रवाना हो गई है।
यह भी पढ़े…Longevity Diet : सालों साल जवां रखेगा ये खाना, इस आहार में छिपा है लंबी उम्र का राज
वन विभाग को मुखबिर से लकड़ी तस्करों की सूचना मिली थी, जिसके बाद वन कर्मचारियों ने दबिश देकर बमोरी के जंगल से 270 किलो चंदन की लकड़ी जब्त की गई साथ ही दो आरोपी को गिरफ्तार किया है, बताया जा रहा है इस चंदन की लकड़ी की मार्केट कीमत 35 से 40 लाख रु बताई जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”752518558″]
यह भी पढ़े…मछलियों ने किया Kiss, देखिये दुर्लभ वीडियो
गौरतलब है कि तस्कर जंगलों से लकड़ी को काटकर मंदसौर में संग्रहित करते थे। उसके बाद बाहर बेच देते थे। वही इस मामले को लेकर वन विभाग एसडीओ ने बताया कि कोई बाहर के व्यक्ति की जंगल मे आने की सूचना थी। जब हमारी टीम जंगल मे पहुंची तो दो व्यक्ति चंदन की लकड़ी की कटाई कर रहे थे। जिन्हें गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”752518890″]
