Hindi News

नीमच में किसान की अनोखी गुहार, खेत का रास्ता नहीं, तो हेलीकॉप्टर ही दिला दो!

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
नीमच में जनसुनवाई का आयोजन किया गया था। जिसमें पूरे जिलेभर के लोग अपनी समस्या लेकर पहुंच रहे थे। इसी बीच एक युवा किसान अपनी फरियाद लेकर पहुंचा, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग आश्चर्यचकित हो गए। अब यह पूरी जगह चर्चा का विषय बन चुका है।
नीमच में किसान की अनोखी गुहार, खेत का रास्ता नहीं, तो हेलीकॉप्टर ही दिला दो!

Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिला से अनोखी खबर सामने आई है, जब युवा किसान ने प्रशासन के सामने अपनी अजीबो गरीब मांग रखी। इससे आसपास के लोग भी काफी हैरान हो गए। दरअसल, जनसुनवाई में पहुंचे संदीप पाटीदार ने कलेक्टर से कहा कि यदि खेत का रास्ता नहीं खुल सकता, तो प्रशासन उसे हेलीकॉप्टर दिल दे, ताकि वह अपने खेत तक पहुंच सके। इसके बाद, यह मामला तेजी से पूरे जिले में फैल गया और अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

युवा किसान सरजना गांव का रहने वाला है। पिछले 10 सालों से दबंगों ने उसके खेत का रास्ता बंद कर रखा है। जिसके कारण उसकी आजीविका पर भी गहरा प्रभाव देखने को मिल रहा है। इससे निजात पाने के लिए वह कलेक्टर कार्यालय पहुंचा और जनसुनवाई के दौरान अपनी मांग रखी।

किसान ने सुनाई शिकायत

संदीप पाटीदार ने बताया कि दबंगों ने पिछले 10 सालों से उसके खेत का रास्ता बंद कर रखा है। जिस कारण वह खेती नहीं कर पा रहा है। मामले को लेकर निचली अदालत में भी आदेश दिया था कि खेत का पुराना रास्ता खोल दिया जाए, लेकिन तहसीलदार और पाटीदार ने केवल कागजी कार्रवाई की और वापस लौट गए। शिकायतों के बावजूद दबंग के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

कलेक्टर ने दी ये जानकारी

इस मामले में जवाब देते हुए कलेक्टर हिमांशु चंद्र ने बताया कि किसान की शिकायत उन्होंने सुन ली है, जिससे साफ पता चलता है कि उनकी समस्या खेत के रास्ते को लेकर है। जिसका विवाद न्यायालय में लंबित है, जिस पर स्टे लगा हुआ है। फिलहाल, प्रशासन द्वारा हर संभव मदद के प्रयास किए जाएंगे और रास्ता खुलवाया जाएगा, ताकि किसान को जीवनयापन करने में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।

नीमच, कमलेश सारडा

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews