मुरैना। संजय दीक्षित
दिमनी थाना पुलिस ने हत्या एवं बलात्कार के आरोप में फरार ₹5000 के इनामी को गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को मंगलवार की रात को गोपीनाथ की पुलिया से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति पर एक महिला के बलात्कार के बाद हत्या कर लाश को खेतों में फेंकने का आरोप भी है ।पुलिस की जानकारी के अनुसार हत्या एवं बलात्कार में फरार राकेश कुमार पुत्र राजकुमार बाल्मीकि उम्र 36 साल निवासी उत्तम पुरा बाल्मीकि बस्ती गोपीनाथ की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। 21 जनवरी 2019 को ग्राम गुशगवां व खुर्द के बीच सुंदर व रामवीर बघेल के खेत में 35 साल की महिला की लाश पड़ी होने की सूचना कोटवा राधेश्याम तोमर घुस गवा ने दी थी। पुलिस ने लाश को जप्त कर पोस्टमार्टम ग्वालियर मेडिकल कॉलेज की टीम से कराया तो हत्या के साथ बलात्कार की बात की सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोप के साथ बलात्कार की धारा भी बढ़ा दी। महिला की शिनाख्त महाराजपुरा रोड पर हुई ।इस आरोप में शामिल राजू बाल्मिक व मोनू बाल्मिक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है ।उनसे पूछताछ के बाद ही राकेश का नाम सामने आया था और घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी जितेंद्र नगाईच ,उपनिरीक्षक महेश शर्मा,प्रधान आर बनवारीलाल ,अरविंद शर्मा, विक्रम परमार, जीतेंद्र सिंह राजपूत और नीरज की अहम भूमिका रही।
दुष्कर्म और हत्या के मामले में फरार 5 हज़ार का इनामी गिरफ्तार
Published:
1मुरैना में रेत माफिया का वन विभाग की टीम पर हमला, ट्रैक्टर से कुचलकर आरक्षक की हत्या, उमंग सिंघार ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
2झोपड़ी में चल रहा था गंदा खेल! युवक ने फिल्मी स्टाइल में किया भ्रूण लिंग परीक्षण का भंडाफोड़
3मुरैना में दिनदहाड़े गोलियों की गूंज! मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, 25 लाख की फिरौती से जुड़ा मामला
4चंबल में रेत माफिया का ‘गुप्त पुल’ टूटा, प्रशासन की सख्ती से मचा हड़कंप
ताज़ा खबरें
नीमच: गांधी सागर के बैकवॉटर में अवैध खनन का पर्दाफाश, खनिज विभाग ने जब्त की 15 डंपर रेतUPSC ESE 2026 मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित, शेड्यूल जारी, यहां जानें कब होगा कौन-सा पेपर? कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह बोले किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य मिले इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध, कांग्रेस को दिया ये जवाबभोपाल के एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास शराब दुकान के खिलाफ ABVP का जोरदार प्रदर्शन, छात्राओं की सुरक्षा के लिए दुकान हटाने की मांगMP News: बड़वानी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता, घरों से बाहर निकले लोग