आखिर क्या है उमा भारती के ट्विट के मायने

आखिर क्या है उमा भारती के ट्विट के मायने

बीजेपी की कद्दावर नेता रही उमा भारती द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनावों के परिणामों के बाद किये गए ट्विट ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। दरअसल अपने ट्वीट में उमा भारती ने लिखा है ” दिल्ली विधानसभा चुनाव का संदेश, डेढ़ साल में विभिन्न राज्य में विधानसभाओं के चुनाव फिर उसके बाद हुए लोकसभा चुनाव और हाल की कुछ महीनों में हुए राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम साफ बता रहे हैं कि कि भाजपा में भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समकक्ष कोई नेता नहीं।” दूसरे ट्वीट में उमा लिखती हैं “पूरे देश की जनता मोदी जी को तथा मोदी जी पूरी देश की जनता को आत्मसात कर चुके हैं। छत्रपति मोदी जिंदाबाद।”

अब यह तो साफ है कि विधानसभा दिल्ली के चुनाव में बीजेपी का जिस तरह से सूपड़ा साफ हुआ है और यह चुनाव सीधे-सीधे भाजपा और आम आदमी पार्टी की प्रतिष्ठा का सवाल बन गया था,उमा भारती कहीं ना कहीं यह व्यंग्य कर रही है कि भाजपा में अब मोदी के अलावा कोई क्षत्रप नहीं। यानी वह बीजेपी जिसमें एक समय नेताओं की भरमार हुआ करती थी, अब मोदी के अलावा उसके पास कोई चेहरा ही नहीं। एक समय मोदी की कटु आलोचक रही उमा भारती के इस बयान के मायने तो वही जाने लेकिन फिलहाल बीजेपी के खेमे में इस बयान को लेकर फिलहाल हलचल है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews