Hindi News

एक तरफा प्यार में पागल युवक ने महिला पर चलाई गोली, खुद पर भी किया फायर, मौत

Written by:Harpreet Kaur
Published:
एक तरफा प्यार में पागल युवक ने महिला पर चलाई गोली, खुद पर भी किया फायर, मौत

पन्ना, डेस्क रिपोर्ट। विवाहित महिला से एक तरफा प्रेम में पागल हुए युवक ने महिला पर कट्टे से हमला कर घायल करने के बाद खुद को गोली मार ली। इससे युवक की मौक पर मौत हो गई, जबकि महिला इस हादसे में घायल हो गई। महिला को अमानगंज अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल मैं इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़े.. नए साल 2022 में बजेगा इन टॉप फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स का डंका, जानिए क्या-क्या हैं खास फीचर्स

सनकी युवक लगातार महिला को परेशान करता था महिला के पति ने पुलिस में भी इस बात की शिकायत की थी। पुलिस के अनुसार ग्राम कमताना निवासी 27 वर्षीय महिला के साथ गांव का ही रामनरेश पांडेय (40) अक्सर छेड़छाड़ करता रहता था। जिसके खिलाफ महिला और उसके पति ने करीब तीन माह पूर्व थाने में शिकायत की थी। दोनों के परिवार के बीच हुई सुलह के बाद कुछ महीनों तक मामला शांत रहा। बताया गया है कि बीते कुछ दिनों से आरोपी रामनरेश महिला को फिर परेशान करने लगा था। जिससे परेशान होकर महिला और उसके पति ने शुक्रवार की सुबह थाने पहुंचकर फिर शिकायत की थी।

इस बात की खबर सनकी युवक को भी लगी की महिला का पति उसकी शिकायत थाने में कर आया है, वही थाने से घर आने के बाद महिला अपनी जेठानी के साथ चारा काटने खेत चली गई थी। शाम को महिला और उसकी जेठानी चारा लेकर खेत से लौट रहीं थी तभी वासुदेव तलैया के पास आरोपित ने रामनरेश ने महिला पर कट्टे से फायर कर दिया। इससे गोली महिला के सिर के हिस्से को छूकर निकल गई। इससे आई चोट के कारण महिला के सिर से खून बहने लगा और वह जमीन में गिर गई। मौके पर मौजूद रही जेठानी जब तक कुछ समझ पाती तब तक आरोपित ने कट्ट से खुद पर भी गोली चला दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत डायल 100 को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमानगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews