
पन्ना। जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई हादसे में 2 स्कूली बच्चों की मौत हो गई वहीं 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें 5 की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज अल्पताल में जारी है। ये हादसा पहाड़ी खेरा मार्ग पर हुआ है। पुलिस के मुताबिक बस पहाड़ीखेरा से पन्ना की ओर आ रही थी तभी बस बृजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रमखिरिया के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में स्कूली छात्र-छात्राएं सवार थे। घायलों में अधिकतर स्कूली बच्चे हैं। मरने वालों की पहचान रामभरोसे और लक्ष्मण यादव ग्राम गजना धरमपुर के रूप में हुई। छात्रों का कहना है कि ड्राइवर की लापरवाही के चलते ये हादसा हुआ।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

