पन्ना टाइगर रिजर्व में शावक के साथ दिखा तेंदुआ, देखिये वीडियो

पन्ना टाइगर रिजर्व में शावक के साथ दिखा तेंदुआ, देखिये वीडियो

पन्ना। पन्ना टाइगर रिजर्व में दो साल बाद अपने शावक के साथ घूमता तेंदुए कैमरे में कैद हुआ है। इन दिनों पर्यटक यहां की प्राकृतिक सौंदर्य और वन्य प्राणियों को देखने के लिए बड़ी तादाद में पहुंच रहे हैं। वन्य प्राणी भी पर्यटकों को खूब लुभा रहे है और अगर ऐसे में लेपर्ड दिख जाए तो पर्यटकों का यहा आना कामयाब हो जाता है।

हाल ही में एक तेंदुआ अपने बच्चे के साथ टाइगर रिजर्व में घूम दिखता हुआ दिख रहा है जिसे देखकर लोग रोमांचित हैं। पन्ना टाइगर रिजर्व के मुख्य प्रवेश द्वार मरना के अंदर प्रवेश करते ही बाउंड्री के किनारे यह तेंदुआ दिखा जिसे टूरिस्ट ने अपने मोबाइल से कैद कर लिया। 2 वर्ष बाद यहां कोई तेंदुआ अपने शावक के साथ दिखाई दिया है। तेंदुआ एक शर्मिला व दुर्लभ वन्य प्राणी है जो थोड़ी सी आहट पाते ही छिप जाता है और इसका वीडियो या फोटो लेना काफी मुश्किल होता है, लेकिन ये अच्छा वीडियो सामने आया है जो सभी को लुभा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews