Hindi News

पन्ना टाइगर रिजर्व में स्थित रहस्यमयी महादेव मंदिर का खुला पट, साल में केवल एक दिन कर सकते हैं दर्शन

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
पन्ना टाइगर रिजर्व के हिनौता रेंज में स्थित झलारिया महादेव मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोला गया है। बता दें कि यह मंदिर साल में केवल एक ही दिन दर्शन के लिए खुलता है।
पन्ना टाइगर रिजर्व में स्थित रहस्यमयी महादेव मंदिर का खुला पट, साल में केवल एक दिन कर सकते हैं दर्शन

Panna News : मध्य प्रदेश का पन्ना जिला हमेशा ही मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। यहां टाइगर रिजर्व स्थित होने के कारण राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश भर से पर्यटक पहुंचते हैं। पिछले कुछ समय से यहां बाघों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जंगल सफारी के दौरान लोग बाघ का दीदार कर ही लेते हैं, उन्हें अपने कमरे में कैद कर लेते हैं। कई बार उनकी तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो जाती है।

पन्ना टाइगर रिजर्व के हिनौता रेंज में स्थित झलारिया महादेव मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोला गया है। बता दें कि यह मंदिर साल में केवल एक ही दिन दर्शन के लिए खुलता है।

24 घंटे जलधारा होती है प्रवाहित

स्थानीय लोगों के अनुसार, मंदिर से 24 घंटे जलधारा प्रवाहित होती है। ऐसी मान्यता है कि उस जल से शिवलिंग का जलना अभिषेक होता रहता है। सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि पहाड़ी के ऊपर किसी भी प्रकार का कोई जल स्रोत नहीं है। इसके बावजूद, चट्टान से लगातार जल निकलता रहता है। बता दें कि वसंत पंचमी पर यहां श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन भी किया जाता है, जिसकी समाप्ति के बाद पत्र प्रबंधन श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति देता है। यह मंदिर जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर है। कोर एरिया में स्थित होने के कारण यहां पर्यटकों के आने जाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

क्षेत्र संचालक ने दी ये जानकारी

क्षेत्र संचालक अंजना सुचिता तिर्की ने बताया कि श्रद्धालुओं हिनौता गेट से सुबह 8:00 से दोपहर 2:00 तक प्रवेश की अनुमति थी। वहीं, शाम 5:00 बजे तक सभी को लौटकर वापस आना अनिवार्य था। सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखते हुए 170 सेमी से अधिक ऊंचाई के चार पहिए वाहनों को अनुमति दी गई थी। इस दौरान हर क्षेत्र में अधिकारी तैनात रहे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews