MP Breaking News

पन्ना: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले बेनकाब, नकली वीजा थमाकर ऐंठे 12.65 लाख रुपये, दो आरोपी गिरफ्तार

पन्ना में विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा बनाकर 12.65 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 9.50 लाख रुपये नकद, फर्जी वीजा, 14 पासपोर्ट, कार, मोबाइल और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।
Panna Police

मध्यप्रदेश में साइबर फ्रॉड और धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को लालच और झांसा देकर उनके साथ ठगी कर रहे हैं और मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं। हालांकि पुलिस भी इन अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही है। ताजा मामला पन्ना जिले से सामने आया है। जहां पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा तैयार कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वालों का पर्दाफाश किया है।

बता दें कि पुलिस ने मामले में उत्तरप्रदेश के बिजनौर और दिल्ली से दो आरोपियों को दबोचा है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 12 लाख 65 हजार 900 रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ी रकम, फर्जी वीजा, 14 पासपोर्ट, करीब 9.50 लाख रुपये नकद, एक कार, मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र के फरियादी हीरामन मंडल ने एक शिकायज दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि आरोपी आयुष चौधरी और उसके साथी देवानंद मंडल ने विदेश भेजने और वीजा बनवाने के नाम पर उनसे 12 लाख 65 हजार 900 रुपये लिये हैं। आरोपियों ने पासपोर्ट लेकर फर्जी वीजा तैयार किया और बाद में उसे पासपोर्ट में चस्पा कर वापस कर दिया। इसके बाद जब उसने एयरपोर्ट पर पासपोर्ट चेक कराया तो वह नकली निकला। जब फरियादी को खुद से साथ धोखाधड़ी होने का एहसास हुआ और तत्काल ही थाने में जाकर पूरा मामला विस्तृत बताया और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने फरियादी की शिकायत को गंभीरत से लेते हुए तत्काल ही मामले की जांच में जुट गई और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने ठगी करना स्वीकार किया। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और बैंक खातों की भी जांच कर रही है। मामले में NCRP पोर्टल के जरिए अन्य शिकायतों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

एडिशनल एसपी वंदना सिंह चौहान ने मामले में दी पूरी जानकारी

एडिशनल एसपी वंदना सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि थाना बृजपुर में जून महीने में हीरामन मंडल व्यक्ति द्वारा एक शिकायज दर्ज कराई गई थी कि कुछ लोगों द्वारा बीजा बनवाने के नाम पर अलग-अलग समय पर उनसे करीब 12.50 लाख रुपये की राशि जमा कराई गई थी। इसके एवज में फरियादी को पासपोर्ट और बीजा भी दिया गया था।

वहीं जब फरियादी ने बीजा एयरपोर्ट पर लगाया तो वह नकली साबित हुआ। इसके बाद उसने तत्काल ही पुलिस को इस संबंध में सूचना दी और मामला दर्ज कराया। जिसके बाद इस मामले के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई थी। जिसके बाद हाल ही में पुलिस ने इस मामले से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9.50 लाख रुपये नकद, एक कार, मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किये हैं।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
पन्ना: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले बेनकाब, नकली वीजा थमाकर ऐंठे 12.65 लाख रुपये, दो आरोपी गिरफ्तार - MP Breaking News