जंगली खरगोश के शिकार के आरोप में दो गिरफ्तार

Gang rape

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में उत्तर वन मंडल अंतर्गत धरमपुर रेंज में जंगली खरगोश का शिकार करने के आरोप में दो शिकारियों को वन अमले ने गिरफ्तार कर लिया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी धरमपुर ने बताया कि 17 जनवरी को धरमपुर रेंज बीट पंचमपुर के कक्ष क्रमांक पी 38 में निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास खरगोश का शिकार किया गया था और दोपहर में शिकारी जब खरगोश के मांस की दावत उड़ाने की तैयारी में थे, उसी समय उन्हें मांस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के नाम बाबू सिंह और बड़े भईया निवासी पंचमपुर बताए गए हैं। आरोपियों द्वारा जंगली खरगोश का शिकार फंदा लगा कर किया गया था। मुखबिर के द्वारा उत्तर मंडल धरमपुर रेंज के वन अमले को जानकारी प्राप्त हुई कि दोनों शिकारियों के द्वारा शिकार किये गए जंगली खरगोश की दावत उड़ाई जा रही है, तभी मौके पर वन अमले ने दबिश देकर शिकारियों को खरगोश के ताजे गोश्त के साथ पकड़ लिया। लेकिन दो आरोपी नीरज और बच्चू फरार बताए गए हैं। आरोपियों के विरूद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।न

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews