मप्र में कोरोना का कहर, RAF कैंप के 13 जवान पॉजिटिव

मप्र में कोरोना का कहर, RAF कैंप के 13 जवान पॉजिटिव

रायसेन| दिनेश यादव| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का कहर जारी है| यहां आम आदमी से लेकर नेताओं तक कोरोना के शिकार हो चुके हैं| इधर आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) की 107वीं कंपनी का कैंप भी वायरस की चपेट में आ गया है| जिले के ओबेदुल्लागंज के समीप हिनोतिया गांव स्थित आरएएफ (RAF) की 107वीं कंपनी के कैंप के 13 जवान संक्रमित मिल चुके हैं| वहीं 50 से ज्यादा जवानों की तबीयत भी पूरी तरह ठीक नहीं है।

बताया जा रहा है कि रैपिड एक्शन फोर्स के यह जवान भोपाल में ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुए हैं। ड्यूटी से लौटने के बाद उन्हें ओबेदुल्लागंज के हिनोतिया स्थित रैपिड एक्शन फोर्स के कैंप में क्वारैंटाइन किया गया। कैंप में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद 100 से अधिक जवानों के सैंपल लिए गए है| पूरे कैंप में करीब ढाई हजार अधिकारी और कर्मचारी अपने परिवार के साथ रहते हैं।

कैंप में सबसे पहले आरएएफ का एक ड्राइवर पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद उसके संपर्क में आए छह जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद 55 जवानों के सैंपल भेजे गए थे। इनमें से 10 जवानों की जो रिपोर्ट रविवार को आई है, उसमें से छह जवान संक्रमित मिले हैं। सभी को क्वारैंटाइन किया गया है। रैपिड एक्शन फोर्स के कैंप में पांच दिन के भीतर 13 जवान संक्रमित हो गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews