पूर्व मंत्री का बड़ा बयान, ‘संपर्क में हैं कांग्रेस के कई विधायक’

पूर्व मंत्री का बड़ा बयान, ‘संपर्क में हैं कांग्रेस के कई विधायक’

रायसेन| मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले सियासत गरमाई हुई है| हालही में दो कांग्रेस विधायकों ने कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया| अब पूर्व मंत्री और सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने बड़ा बयान देकर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है| उन्होंने कई विधायकों के संपर्क में होने की बात कही है|

दरअसल, शनिवार को रायसेन की सांची विधानसभा में जिला मुख्यालय पर बीजेपी के कार्यकर्ता समन्वय सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया| यह आयोजन कांग्रेस से बीजेपी में आए कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए किया गया| कार्यक्रम में स्थानीय विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, विदिशा रायसेन लोकसभा सीट से सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व मंत्री व सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत सहित कई नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे|

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मीडिया से बातचीत में पूर्व मंत्री सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा| उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार के 15 महीने के कार्यकाल में विधायक जनप्रतिनिधियों के कोई काम नहीं हुए| उन्हें सुना नहीं गया उसी का दुष्परिणाम रहा कि थोक में 22 विधायक कांग्रेस से बीजेपी में आए| उन्होंने कहा अब और एक-एक करके विधायक कांग्रेस छोड़कर आ रहे हैं| अभी भी कांग्रेस के कई विधायक हमारे संपर्क में है| रामपाल सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस से बीजेपी में आ रहे विधायकों को सेट करने में दिक्कत आ रही है लेकिन उनको संतुष्ट करना पड़ेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews