सीएम शिवराज सिंह चौहान का आज सीहोर और रायसेन दौरा, लेंगे समीक्षा बैठक

सीएम शिवराज सिंह चौहान का आज सीहोर और रायसेन दौरा, लेंगे समीक्षा बैठक

रायसेन, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सीहोर और रायसेन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम कोरोना की समीक्षा बैठक लेंगे। लगभग 1:30 बजे के आसपास सीएम रायसेन पहुंचेंगे। इससे पहले उन्होने निर्देशित किया है कि कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए कलेक्टर, कमिश्नर और एसपी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उन्हें लेने व छोड़ने न जाएं।

देश में 44 दिन बाद सामने आए सबसे कम मामले, ढाई लाख से ज्यादा हुए रिकवर

आज दोपहर सीएम शिवराज सिंह चौहान अपने हेलीकॉप्टर से रायसेन पहुंचेंगे। उनका हेलीकॉप्टर रायसेन के दशहरा मैदान पर उतरेगा। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान वहां से कार के काफिले के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे, जहां कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में सीएम जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ कोरोना की समीक्षा बैठक लेंगे। इस बैठक में कोरोना की तीसरी लहर, अनलॉक की प्रक्रिया सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी, सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत, भोजपुर से विधायक सुरेंद्र पटवा, उदयपुरा विधायक देवेंद्र पटेल एवं कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा, सीएमएचओ दिनेश खत्री सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान जिला मुख्यालय का निरीक्षण भी कर सकते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews