रायसेन जिले में किसान ने की आत्महत्या, कांग्रेस ने साधा निशाना

farmer suicide

रायसेन, डेस्क रिपोर्ट| रायसेन (Raisen) जिले के बेगमगंज तहसील के ग्राम सुनेहरा के किसान कृष्ण मुरारी लोधी ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Farmer Suicide) कर ली| परिजनों की मानें तो वह सोयाबीन की फसल बर्बाद होने के कारण परेशान था साथ ही मृतक पर साहूकारों का कर्ज भी था| किसान द्वारा आत्महत्या करने के मामले पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और सांची सीट के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र गुप्ता (Bhupendra Gupta) ने सरकार (Government) पर हमला बोला है|

जानकारी के मुताबिक, मृतक किसान की उम्र लगभग 40 वर्षीय थी जिसके 3 बच्चे हैं| मृतक के परिजनों की मानें तो वह सोयाबीन की फसल बर्बाद होने के कारण परेशान था साथ ही मृतक पर साहूकारों का कर्ज भी था जिसके कारण आज कृष्ण मुरारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इस घटना पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और सांची सीट के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र गुप्ता ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है गुप्ता ने कहा है कि शिवराज सरकार इस घटना पर बेनकाब हुई है| प्रशासन द्वारा किसानों को कोई मुआवजा नहीं दिया जा रहा है जिसके कारण लगातार किसानों की आत्महत्या के मामले बढ़ते जा रहे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews