नहीं रूक रहा लॉकडाउन का उल्लंघन, रायसेन में नमाज अता करते 6 गिरफ्तार

four-smuggler-arrest-in-gwalior

रायसेन/दिनेश यादव

शुक्रवार को बेगमगंज इलाके में एक मस्जिद से कई लोगों को नमाज अता करते हुए पकड़ा है। रायसेन जिले के कलेक्टर उमाशंकर भार्गव के निर्देशानुसार अधिकारियों द्वारा क्षेत्र का निरंतर भ्रमण कर कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान एसडीएम संजय उपाध्याय, एसडीओपी तथा तहसीलदार के साथ बेगमगंज क्षेत्र के भ्रमण के दौरान पक्का फाटक स्थित मस्जिद में कई लोगों को एक साथ जुमे की नमाज पढ़ते हुए पाया गया। मौके से 06 लोगों को पकड़ा गया तथा 25 से अधिक लोग भाग गए। पकड़े गए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर संबंधितों के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269 तथा 270 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

निरीक्षण दल में एसडीएम संजय उपाध्याय,एसडीओपी ओपी त्रिपाठी,तहसीलदार निकिता तिवारी,नायब तहसीलदार अवधेश यादव सहित बेगमगंज थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा शामिल थे। जिन लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है उनमें मोहम्मद उमेद , सलीम खॉ , असीफ खान , तारिक मोहम्मद , प्यारे मिया  तथा नसीम शाह के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews