Raisen : मंत्री तुलसी सिलावट के काफिले का कांग्रेस ने किया विरोध, दिखाए काले झंडे

Raisen : मंत्री तुलसी सिलावट के काफिले का कांग्रेस ने किया विरोध, दिखाए काले झंडे

रायसेन, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश सरकार में जल संसाधन विभाग के मंत्री तुलसीराम सिलावट (Minister Tulsiram Silavat) मंगलवार को रायसेन (Raisen ) जिले की बाड़ी (Bari) पहुंचे। जहां पर मंत्री सिलावट ने बारना डैम का निरीक्षण किया। साथ ही विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की बाड़ी पहुंचे मंत्री तुलसी सिलावट को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे 12 पर मंत्री के काफिले के सामने काले झंडे दिखाए और नारेबाजी की।

Read also… दो नदियों के बीच बने टापू पर फंसी कार, ग्रामीणों ने टुयूब की मदद से रेक्सयू कर बाहर निकाला

दरअसल मंत्री तुलसी सिलावट रायसेन जिले के बाड़ी स्थित बारना डैम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जहां विभागीय अधिकारियों के साथ उनकी बैठक भी थी। वहीं रास्ते में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे 12 से गुजर रहे मंत्री के काफिले के सामने काले झंडे दिखाए और जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि तुलसी सिलावट ने प्रदेश की जनता के साथ गद्दारी की है और कमलनाथ सरकार को गिरा घर बीजेपी में शामिल हुए हैं। मंत्री तुलसी सिलावट गद्दार हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews