
राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर है। 22 जनवरी 2026 को सीएम भजनलाल शर्मा सिरोही में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पांचवी किस्त (डीबीटी के माध्यम से) जारी करेंगे। इसके तहत सीएम 65 लाख किसानों के खातों में 1-1 हजार रुपये जारी किए जाएंगे।
राजस्थान के किसानों को मिलते हैं सालाना 9000 रुपए
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि ₹2,000 की 3 समान किस्तों में हर 4 महीने के अंतराल पर सीधे किसानों के बैंक खाते में (DBT माध्यम से) भेजी जाती है।केंद्र सरकार के 6000 रुपए सालाना के आलावा राजस्थान सरकार द्वारा पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 3,000 रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाती है।
- इस तरह किसानों को कुल 9,000 रुपये प्रति वर्ष दिए जाते हैं। यह राशि तीन किस्तों में 1000-1000 रुपए के रुप में दी जाती है। राज्य में यह योजना 30 जून 2024 से लागू की गई है। इस योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलता है जो ‘किसान सम्मान निधि योजना’ के तहत पंजीकृत और पात्र हैं।
ये दस्तावेज अनिवार्य
किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को ई-केवाईसी (e KYC) कराना अनिवार्य है। बिना ई-केवाईसी के किसी भी किसान के खाते में किस्त का भुगतान नहीं होगा। इसके अलावा भूलेखों का सत्यापन, बैंक खाता आधार से लिंक और फार्मर रजिस्ट्री का कार्य भी पूरा होना जरूरी है, अन्यथा किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम
- सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल https://rajsahakar.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
- यहां आपको सिटिजन कॉर्नर सेक्शन में सिटिजन कॉर्नर चुनें।
- अब ‘सीएम किसान सम्मान निधि योजना की स्थिति जानें’ पर क्लिक करें।
- फिर अपना जिला चुनें और रजिस्ट्रेशन नंबर लिखें और सर्च पर क्लिक करें।
- आपके अकाउंट को लेकर पूरी जानकारी मिल जाएगी।
श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के पावन अवसर पर किसानों, महिलाओं एवं श्रमिक भाइयों को 1,590 करोड़ रुपए के उपहार एवं ग्राम उत्थान शिविरों का शुभारंभ
23 जनवरी, 2026 से राज्य के प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर ग्राम उत्थान शिविर प्रारंभ@BhajanlalBjp @KumariDiya… pic.twitter.com/HslTFo8uTI
— सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार (@DIPRRajasthan) January 22, 2026
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

