Rajasthan IPS Transfer : राजस्थान में इन दिनों प्रशासनिक फेरबदल का दौर लगातार जारी है। आईएएस-आईपीएस और आरएएस के बाद राज्य की भजनलाल सरकार ने आज मंगलवार को फिर 5 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए है। खास बात ये है कि ये सभी अधिकारी हाल ही में आईपीएस सेवा में पदोन्नत हुए है और सभी 2016 बैच से हैं। इन्हें राज्य के अलग-अलग जिलों और विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
राजस्थान आईपीएस अफसर तबादले
ये भी पढ़ें
1Rajasthan Board 10th Result: राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका
2राजस्थान में कमर्शियल LPG सिलेंडर संकट पर मंत्री सुमित गोदारा का बड़ा बयान, कहा – ‘इंडक्शन चूल्हा, डीजल चूल्हा जैसे विकल्प अपनाए’
3राजस्थान में खाने की क्वालिटी पर बड़ा खुलासा, 11% फूड सैंपल फेल, बच्चों के टिफिन से लेकर स्ट्रीट फूड तक में मिलावट
4किसान ने बेटी की शादी में बदली परंपरा, दहेज में दिया ट्रैक्टर और मेहमानों को दिया हेलमेट
- पीयूष दीक्षित (2016) को पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा, जयपुर
- विशनाराम (2016) को पुलिस अधीक्षक-I, CID CB, जयपुर ।
- पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ (2016) को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), जयपुर में पुलिस अधीक्षक-II ।
- कमल शेखावत (2016) को जयपुर में पुलिस अधीक्षक, सतर्कता
- अवनीश कुमार शर्मा (2016) द्वितीय बटालियन, RAC कोटा का कमाण्डेन्ट
Transfer Order