Hindi News

राजस्थान में ‘सियासी भूचाल’! PM मोदी के परिवार पर टिप्पणी को लेकर BJP का जोरदार प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला जलाया

Written by:Deepak Kumar
Published:
राजस्थान में ‘सियासी भूचाल’! PM मोदी के परिवार पर टिप्पणी को लेकर BJP का जोरदार प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला जलाया

जोधपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके परिवार पर दिए गए विवादित बयान के विरोध में जोधपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार शाम जालोरी गेट चौराहे पर पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष प्रकट किया। इस विरोध प्रदर्शन ने स्थानीय राजनीति में नया तनाव पैदा कर दिया और कांग्रेस पर हमले तेज कर दिए।


राहुल गांधी पर भड़के भाजपा नेता

शहर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए कहा कि राहुल गांधी बार-बार देश के प्रधानमंत्री पर निम्नस्तरीय टिप्पणी कर रहे हैं, जो कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है जबकि देश विकास और विश्वास की राजनीति पर अडिग है।


संवैधानिक पद की गरिमा भूल गए राहुल गांधी – गहलोत

राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश की जनता को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं और नफरत की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और उनके परिवार पर अपशब्द बोलना भारतीय संस्कृति का भी अपमान है।


पुतला दहन और नारेबाजी से गूंजी सड़कें

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाया और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारे लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है और विपक्ष इसे स्वीकार नहीं कर पा रहा है।


बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी

प्रदर्शन में महापौर वनिता सेठ, पूर्व विधायक राजेंद्र बोराणा, लक्ष्मी नारायण सोलंकी, प्रतिपाल वालेचा, ओम प्रकाश दहिया, गौरव जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए और चौराहे पर निगरानी रखी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Deepak Kumar
लेखक के बारे में
तेज ब्रेकिंग के साथ सटीक विश्लेषण और असरदार लेखन में माहिर हैं। देश-दुनिया की हलचल पर नजर रखते हैं और उसे सरल व असरदार तरीके से लिखना पसंद करते हैं। तीन सालों से खबरों की दुनिया से जुड़े हैं। View all posts by Deepak Kumar
Follow Us :GoogleNews