Rajasthan Weather : 3 दिन बाद फिर शुरू होगा भारी बारिश का दौर, आज कैसा रहेगा मौसम? जानें IMD का नया अपडेट

14 अगस्त के बाद बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं सक्रिय होने से पूर्वी राजस्थान में 15 अगस्त से तथा पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 16 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है।
Rajasthan Weather

48 घंटों के अंदर नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से 15 अगस्त से पश्चिमी राजस्थान और 16 अगस्त से पूर्वी राजस्थान में गरज चमक के साथ बारिश का दौर शुरू होगा।  15-21 अगस्त के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के दक्षिणी भागों में सामान्य से अधिक व शेष भागों में सामान्य के आसपास बारिश होने की संभावना है। फिलहाल मानसून ट्रफ और पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से 2 दिन अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी जारी रहने की संभावना है। आज 12 अगस्त को भरतपुर, कोटा, उदयपुर,अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की हो सकती है।

15 अगस्त से फिर बारिश की गतिविधियों में होगी वृद्धि

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, 14 अगस्त के बाद बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं सक्रिय होने से पूर्वी राजस्थान में 15 अगस्त से तथा पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 16 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। कोटा संभाग के कुछ भागों में 15 अगस्त को व कोटा, उदयपुर संभाग में 16 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान मौसम: पिछले 24 घंटे का हाल

  • पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
  • पश्चिमी राजस्थान में एक दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा दर्ज की गई ।
  • राज्य में सर्वाधिक वर्षा मालाखेडा (अलवर) में 40.0 मिलीमीटर दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
  • राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews