Hindi News

Rajasthan Weather : 48 घंटे में फिर एक्टिव होगा मानसून, शुरू होगा भारी बारिश का दौर, जानें IMD का नया अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
नए वेदर सिस्टम के एक्टिव होने से मानसून फिर सक्रिय होगा जिसके असर से पूर्वी और पश्चिम राजस्थान झमाझम बारिश का दौर देखने को मिलेगा।
Rajasthan Weather : 48 घंटे में फिर एक्टिव होगा मानसून, शुरू होगा भारी बारिश का दौर, जानें IMD का नया अपडेट

24 घंटे बाद मानसून सक्रिय होगा जिससे फिर राजस्थान में झमाझम बारिश का दौर देखने को मिलेगा। 15 से 21 अगस्त के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के दक्षिणी भागों में सामान्य से अधिक व शेष भागों में सामान्य के आसपास बारिश होने की संभावना है। 15 अगस्त से पश्चिमी राजस्थान और 16 अगस्त से पूर्वी राजस्थान में गरज चमक के साथ बारिश का दौर शुरू होगा।

राजस्थान: 14-16 अगस्त के बीच भारी बारिश का अलर्ट

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक,आज बुधवार को कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर , अजमेर , बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है। 14 अगस्त के बाद बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं सक्रिय होने से पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। 15 अगस्त को कोटा संभाग के कुछ भागों में तथा 16 अगस्त को कोटा उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान : पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
  • पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा ।
  • राज्य में सर्वाधिक वर्षा धौलपुर में 32.0 मिलीमीटर दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
  • राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।