Rajasthan Weather: नए सिस्टम का दिखेगा असर, मेघगर्जन के साथ इन जिलों में बारिश के आसार, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

राज्य के अधिकांश भागों में 5 नवंबर से आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री से. गिरावट होने की प्रबल संभावना है।
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Forecast : आज 3 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार पुनः राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में सोमवार व मंगलवार को मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान बीकानेर संभाग के क्षेत्रों में भी आंशिक बादल छाए रहने के आसार है। नवंबर माह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य तथा उत्तर-पश्चिमी भागों में सामान्य से कम दर्ज होने की संभावना है।

राजस्थान मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

  • जयपुर मौसम विभाग के मुताबिक, दो दिन पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में सामान्य से अधिक बारिश व पश्चिमी राजस्थान में भी सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय 2 दिन जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में हल्की-मध्यम बारिश तो बीकानेर संभाग में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।
  • राज्य के अधिकांश भागों में 5 नवंबर से आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री से. गिरावट होने की प्रबल संभावना है।
  • प्रथम सप्ताह के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास और इसके बाद न्यूनतम तापमान उत्तरी राजस्थान में सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे रहने की संभावना है।द्वितीय सप्ताह (7 से नवम्बर ) के दौरान राज्य अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व सामान्य से कम बारिश दर्ज होने की संभावना है।
  • 13 नवम्बर तक राज्य के दक्षिणी व पूर्वी भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे रहने की संभावना है व द्वितीय सप्ताह में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।

रविवार को कहां कैसा रहा मौसम

  • पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कही कही हल्की बारिश दर्ज़ की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक बारिश सराडा (उदयपुर) में 5.0 मिलीमीटर दर्ज की गई
  • राजस्थान में अधिकतम तापमान जैसलमेर में 36.1 डिग्री दर्ज किया गया।
  • न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 10.8 डिग्री दर्ज किया गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews