अगले 24 घंटे में राजस्थान के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। बुधवार को नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है।खास करके कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर और जयपुर संभागों में इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा।आज मंगलवार को भरतपुर, धौलपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20- 25 kmph) चलने की संभावना है। अबतक प्रदेश में 68 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। बता दे कि सोमवार को पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सिरोही में 18.6 डिग्री दर्ज किया गया।
इन जिलों में फिर हो सकती है बारिश
नए वेदर सिस्टम के असर से बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।18 और 19 सितंबर को कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर और जयपुर संभागों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू
उत्तर-पश्चिमी हवाओं का दबाव बढ़ाने की वजह से पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों के कुछ भागों से मानसून की विदाई शुरू हो गई है । अबतक 14 जिलों हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, नागौर, अजमेर, पाली, जालोर, बाड़मेर, सीकर और सिरोही जिले के कुछ हिस्से से मानसून की विदाई हो चुकी है। सितंबर अंत तक मानसून के प्रदेश से पूरी तरह विदा होने का अनुमान है। बता दे कि प्रदेश में 18 जून को मानसून ने दस्तक दी थी और मानसून की वापसी की सामान्य तिथि 17 सितंबर है लेकिन 3 दिन पहले ही मानसून विदा होना शुरू हो गया है।
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) September 16, 2025
एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-मध्य उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों ..https://t.co/HCxR4GBvfH
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) September 16, 2025






